7 करोड़ 90 लाख के नकली नोट जब्त
 Fake note

पुलिस ने किया चार आरोपियों को गिरफ्तार

 

रायपुर से विशाखापट्नम  ले जाये जा रहे 7 करोड़ 90 लाख के नकली नोट पुलिस ने जब्त कर लिए | ममाले में तीन  आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है | 

बस्तर से लगे  कोरापुट में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए नकली नोट ले जा रहे  आरोपियों को गिरफ्तार किया  | कोरापुट एसपी ने बताया  की   फोर्ड कार में तीन आरोपियों द्वारा  बैग में भरकर नकली नोट ले जाय जा रहा था  | जिसके बाद सूचना मिलने पर  सुनकी पोस्ट पर चेकिंग के दौरान यह  कार्यवाही की गई | सभी पकड़े गए आरोपी  जांजगीर चांपा के निवासी बताए जा रहे हैं  | आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है  |