प्रेशर आईडी की चपेट में आने से एक जवान शहीद
 Young martyr

शहीद लक्ष्मीकांत  पुल निर्माण की सुरक्षा में थे तैनात

 

दंतेवाड़ा पाहुरनार इलाके में  नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईडी की चपेट में आने से  जवान  लक्ष्मीकांत द्विवेदी शहीद हो गए  | बताया जा रहा है की  शहीद लक्ष्मीकांत द्विवेदी इंद्रावती नदी  पर  बन रहे ब्रिज कंस्ट्रक्शन के काम में सिक्योरिटी की ड्यूटी कर रहे थे |  तभी  यह  हादसा हुआ  | 

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि इंद्रावती नदी पर ग्राम पंचायत पाहूरनार में आईडी की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत

द्विवेदी शहीद हो गए | इंद्रावती नदी में पुल निर्माण का कार्य जारी है,  | जहां ड्यूटी पर जवान तैनात किए गए है  | दोपहर के समय सभी आम के पेड़ के नीचे बैठ कर खाना खा रहे थे |  बाकी जवान तो खाना खाकर उठ गए  | लेकिन लक्ष्मीकांत द्विवेदी पेड़ के नीचे ही आराम कर रहे थे  | इसी दौरान प्रेशर आईडी ब्लास्ट हो गया |  इलाके में लगातार सर्चिंग जारी है  | नक्सली अपने नापाक मंसूबे को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं  | और पुल निर्माण में बाधा बन रहे हैं  |