पेट्रोल पंप में लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
 Petrol pump robbery

पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश

 

सतना पुलिस ने पेट्रोल पम्प लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है  | आरोपियों के पास से लूटी गई रकम बरामद कर ली गई है | बताया जा रहा है की पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने ही लूट की साजिश रची थी | 

25 फरबरी को  फरियादी अंगद मिश्रा ने पुलिस को बताया की वो  रिलायन्स पेट्रोल पम्प में तेल डालने का काम करता है |   रात में ड्यूटी के दौरान तीन लोग मफलर बांधकर गाडी से आये और कट्टे की नोक पर पैसे लेकर भाग गए  | उसने बताया की उस दौरान उसके साथी कर्मचारी  जय प्रकाश सेन और अजीत कुमार सोनी थे | घटना को लेकर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की जिस बाइक से बदमाश आये थे |  वो पेट्रोल पंप कर्मचारी अजीत सोनी की थी  | पुलिस ने जब  सख्ती से पूछताछ शुरू की तो अजीत ने बताया की लूट की साजिश उसी ने रची थी | जिसमे उसके साथ तीन और दोस्त थे | पुलिस ने तीनो आरोपियों सहित मास्टरमइंड अजीत को गिरफ्तार कर लिया  |