CRPF की वर्षगांठ के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन
 CRPF Anniversary

शहीद के परिजन का सम्मान,सेना के शौर्य का प्रदर्शन 

 

बस्तर में जगदलपुर रेंज, केन्द्रीय पुलिस बल  कार्यालय ने  ’’केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल’’ की बयासवी  वर्षगांठ मनाई  |  इस  मौके पर जगदलपुर के लालबाग मैदान  में  विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ | और शहीद हुए जवान के परिवार को सम्मानित किया गया  | 

सीआरपीएफ के 82वें वर्षगांठ के मौके पर  हथियार ड्रिल और विशेष उपकरणों के  प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस मौके पर  बस्तर  आईजी सुंदरराज पी. , पुलिस अधीक्षक  दीपक झा  के साथ कई बड़े अधिकारी और लोग मौजूद रहे |  इस अवसर पर फरसगाँव के शहीद   शिवलाल नेताम के परिजनों का सम्मान किया गया |  वहीँ  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा राष्ट्रसेवा के लिए दिए गये बलिदान एवं कार्यों के संबंध में वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया | जिसमें कई ऐतिहासिक युद्ध और उनकी विजय गाथा दिखाई गई |  बड़ी संख्या में आये आमजनो ने कार्यक्रम की सराहना की | और वीर जवानो को नमन किया  |