Since: 23-09-2009

  Latest News :
विधानसभा चुनाव में सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारने का भाजपा का दांव आया काम.   विस चुनाव के नतीजे 2024 का ट्रेलर: अनुराग ठाकुर.   कांग्रेस को ले डूबा सनातन का श्राप : आचार्य प्रमोद कृष्णम.   तूफान ‘मिचौंग’ को लेकर प्रधानमंत्री ने की आंध्र के मुख्यमंत्री से बातचीत.   मोदी की गारंटी पर लगी जनता के विश्वास की गारंटी: योगी आदित्यनाथ.   मतगणना के बीच कांग्रेस नेता को बधाई देने पहुंचे डीजीपी आयोग ने किया निलंबित.   मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर दिवंगताें को श्रद्धांजलि अर्पित की.   शिवराज ने लाडली बहनों व परिवार के साथ मनाई खुशी.   भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस के घर में लिफ्ट गिरने से एक कर्मचारी की मौत.   दुकान और लॉज में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान.   सुरक्षा के मजबूत जाल के बीच रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना.   परिणाम से पहले कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे कमलनाथ की जीत के बधाई पोस्टर.   रायपुर के सातों सीटों पर भाजपा का कब्जा.   आदिवासी नेता ननकी राम कंवर चुनाव हारे.   मुख्यमंत्री भूपेश जीते डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव हारे.   कवासी लखमा छठवीं बार चुनाव जीतकर कांग्रेस के अभेद गढ़ को बचा लिया.   विधानसभा में पहुंची 19 महिला उम्मीदवार.   रायगढ़ से ओपी की ऐतिहासिक जीत.  
स्कूल में बारबालाओं के ठुमके लगाने का विडियो वायरल

शिक्षा के मंदिर में आसमाजिक तत्वों ने फैलाई अश्लीलता

राष्ट्र गान , मप्र राजकीय गीत का भी नहीं किया सम्मान

 

विदिशा के एक स्कूल में कुछ असामाजिक तत्वों के बार बालाओं के साथ डांस करने का वीडियो सामने आया है  | बताया जा रहा है की रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने इस तरह की की घटना को  अंजाम दिया है  | इसमें स्कूल प्रशासन ने कोई परमिशन नहीं दी थी |  जिन लोगों ने इस तरह की अश्लीलता स्कूल में  फैलाई उनकी भी पहचान नहीं हो पाई है | 

शिक्षा के मंदिर में डीजे की धुन पर बार बालाओं और असमाजिक तत्वों के  ठुमके ये बता रहे हैं की  लोगों की मानसिकता किस कदर खराब हो गई है  |  स्कूल परिसर जहाँ राष्ट्र गान और मध्यप्रदेश का राजकीय गान दीवारों पर लिखा हुआ था | उसका भी लिहाज करना इन लोगों ने  उचित नहीं समझा |  ये मामला विदिशा के बरखेड़ा ताल के नवीन स्कूल का  है | ग्रामीणों ने बताया की रात करीब 12 और 1 के बीच कुछ असमाजिक लोग स्कूल परिसर में रुके | और बार बालाओं के साथ फ़िल्मी गानों और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया | .इन लोगों को पहले कभी गाँव में नहीं देखा गया था  | आखिरकार स्कूल परिसर में  इस तरह की अश्लीलता फैलाने की अनुमति किसने दी ये बड़ा सवाल  है | इस बारे में जब जांच अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया की यह घटना रविवार रात की है |  स्कूल बंद रहता है |  कुछ असमाजिक लोग वहां से जा रहे थे तभी उन्होंने इस तरह की घिनौनी हरकत की  | स्कूल शिक्षक को इसकी जानकारी ग्रामीणों ने दी |  जिसके बाद थाने में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई  | 

 

MadhyaBharat 15 March 2021

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.