महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
 Female honor

निकाली रैली , महिलाओं का किया गया सम्मान

 

 बस्तर  पुलिस ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया |  इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाये मौजूद रहीं  | जहाँ समाज में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया  | 

महिलाओं में  जागरूकता लाने के  लिए पुलिस प्रशासन ने  8 मार्च से 14 मार्च तक  कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | जिसके समापन में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित  | पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद रहे |  इसकी शुरुवात  दंतेश्वरी मंदिर में  आयोजित माय माता बहिन मान रैली के साथ हुई |  इस रैली में विधायक एवं संसदीय सचिव रेख चंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू ,  नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू , बस्तर रेंज के आईजी सुंदर्राज पी , एस पी दीपक कुमार झा  और अनेक   संगठनों की महिलाएं और  स्कूली छात्राएं  मौजूद रहीं | इस मौके पर  कार्यक्रमों में भाग लेने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |