31 लाख की अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार
 Illegal liquor

कई राज्यों में अवैध तरीके से होती थी सप्लाई

 

बस्तर में  31 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों  को आबकारी विभाग ने  गिरफ्तार किया है  |  बताया जा रहा है की यह गिरोह महाराष्ट्र से अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में शराब की अवैध सप्लाई किया करता था  | 

बस्तर में आबकारी विभाग ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है  |  ये गिरोह फर्जी परमिट के जरिए एक राज्य से दूसरे राज्य शराब ले जाया करते थे |   इन्होंने मुख्य मार्ग से हटकर जंगल में अलग-अलग जगह शराब की पेटियां रख रखीं थी |  और वहीँ से  शराब की  डिलीवरी कर देते थे  |  इसी के तहत आसना के नजदीक जंगल में इन्होंने शराब के ट्रक को खाली किया  | और यहां से दूसरी पार्टी को डिलीवरी देने की तैयारी चल रही थी | लेकिन तभी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई  | और गिरोह के तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया  |