कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या
 the killing

पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप

 

छतरपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है  |   घटना बड़ा मलहरा की है| . जहां पर एक  होटल

के सामने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष  इंद्र प्रताप सिंह परमार अपने एक साथी के साथ खड़े हुए थे  | तभी अचानक से दो बाइक  सवार युवकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी  |  

कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या करने की घटना का वीडियो |  सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया  | जिसमे  साफ दिखाई दे रहा है जब कांग्रेस

नेता  एक युवक के साथ में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे  | तभी एक बाइक पर सवार दो लोग आते हैं  | और बाइक से उतर कर एक बदमाश कांग्रेस  नेता को गोली मार देता है |  जिसके बाद उन्हें  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाय गया  | जहाँ  हालत गंभीर होने पर छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया  | जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |  कांग्रेस नेता की मौत  की खबर लगते ही  परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया |  और हॉस्पिटल में तोड़फोड़ के साथ वहां खड़े वाहनों को भी नुक्सान पहुंचाया  |  इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा  | बताया जा रहा है कि पुरानी

रंजिश के चलते आरोपी चार साल पहले  बिजावर उपजेल से फरार हुये थे  | और उन्हे पुलिस अभी तक गिरफ्तार तक नही कर पाई थी | फरारी के दौरान ही उन्होने इस घटना को अंजाम दिया है  |