50 किलो गांजे के साथ दो गांजा तस्कर पकडे
 Illegal hemp

गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे गांजा तस्कर

 

बस से सामान्य मुसाफिरों की तरह गांजा तस्करी करने वाले दो तस्करों को जगदलपुर ने गिरफ्तार किया है  | इन तस्करों के पास से पचास किलो से ज्याद गांजा बरामद किया गया है  | 

जगदलपुर  पुलिस को  मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने पास में सफेद रंग के  बोरी में गांजा रखकर आसना चैक जगदलपुर से

रायपुर जाने के लिये बस का इंतजार कर रहे  हैं  | पुलिस ने जब दबिश दी तो फारेस्ट नाका के पास  दो व्यक्ति मिले जिनके पास में सफेद रंग का प्लास्टिक की बोरी थी  |  तलाश करने पर बोरी में 50 किलो से ज्यादा गांजा मिला  | इन तस्करों के नाम तपन बघेल  और  हरिराम ठाकुर  हैं  |