तीन अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश
छतरपुर पुलिस ने बडामलेहरा मे काग्रेंस नेता इंद्रप्रताप सिंह की हत्या मे शामिल तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है | जबकि अभी तीन आरोपी फरार बताये जा रहे हैं|
कांग्रेस नेता इन्द्रप्रताप सिंह के हत्या के 6 आरोपियों में से तीन इमरत लोधी और उसके दो भाईयो को गिरफ्तार कर लिया गया | गौरतलब है की 16 मार्च को काग्रेंस नेता की रात मे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी | जब वह बडामलेहरा मे एक ढाबे के बाहर खडे थे | और दो बाईक सवारो ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी | हत्या को लेकर काफी सियासत भी हुई | पूर्व सीएम कमलनाथ ने जहाँ हत्या की निंदा ट्वीट कर की थी | वही दिग्विजय सिंह ने मृतक के परिवार से मिलकर हत्यारों को सजा दिलाने की बात की थी | घटना के बाद सागर आई जी ने आरोपियों की गिरफ्तारी कराने वालो को तीस हजार का इनाम घोषित किया था | फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पुलिस पता नहीं लगा पाई है |