Since: 23-09-2009
माफिया संभल जाएँ , दिग्विजय के साथ भाजपा
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ममता बनर्जी पर साधा और कहा की | भाजपा नेता दिग्विजय के साथ भाजपा का असंख्य कार्यकर्ता साथ खड़ा है | नरोत्तम दिग्विजय सिंह और उनके परिवार से मिलने उनके निवास पर भी पहुंचे |
गौरतलब है की रात के समय कुछ अराजक तत्वों ने दिग्विजय के घर में फायरिंग की और धमकी दी | जिसको लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दिग्विजय सिंह के घर पहुंचे और परिवारजनों को विश्वास दिलाया कि पूरा भाजपा परिवार साथ खड़ा है | उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की | माफियाओं की समय सीमा सिर्फ 2 मई तक है | उसके बाद माफिया जेल में होगे | उन्होंने कहा माफिया भ्रम में ना रहें की वे कहीं छुप जाएंगे | जहाँ रहेंगे खोज के निकालेंगे | तुम्हारी बौखलाहट बताती है की निर्ममता दीदी जाने वाली है | और मैं तो पहले से ही बोलता आया हूं 2 मई दीदी गई | नरोत्तम मिश्रा ने कलेक्टर और एसपी को भी चेतावनी देते हुए कहा की | अगर कलेक्टर और एसपी टीएमसी के कार्यकर्ता की भूमिका में कार्य करेंगे तो
| उनके लिए अच्छा नहीं होगा | सरकारे आती और जाती है | वे अपने कर्तव्यो का सही तरीके से निर्वहन करें | उन्होंने कहा जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं | भाजपा की सरकार बनते हि ऐसे अराजक तत्वों को उनके सही स्थान में पहुंचा दिया जाएगा | हम रोजगार , विकास की बात करते हैं ममता दीदी खेला होवे की बात करती हैं | नरोत्तम ने कहा गृह मंत्री अमित शाह की पैनी नजर पूरे पश्चिम बंगाल में है | दीदी यह पंचायत चुनाव नहीं है | कि आप मनमानी करो | सीआरपीएफ की निगरानी में होगा पूरा चुनाव |
MadhyaBharat
24 March 2021
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|