छत्तीसग़ढ में लग सकता हैं लॉकडाउन
 TS Singhdev

स्वास्थ मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दिए संकेत

 

कोरोना की दूसरी लहार ने दूर देश हो हिला कर रख दिया हैं | महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश , के बाद अब छत्तीसग़ढ में भी कोरोना के मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही हैं |  छत्तीसग़ढ मे कोरोना के तेजी से बढते प्रभाव पर स्वास्थ्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में लॉकडाउन की सम्भावना जताई हैं| 

छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं | एहतियात बरतने  के बावजूद प्रदेश में कोरोना के मरीज तो बढ़ ही रहे हैं साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही हैं |  बढ़ते आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो सरकार को लॉकडाउन पर विचार करना पड़ सकता है  |  हालाँकि सिंहदेव ने कहा कि, लॉकडाउन पहले भी देश और दुनिया में लगा है लेकिन लॉकडाउन को लेकर जो दुनिया ने महसूस किया है | कि ये कोई स्थायी हल नहीं है |  स्थिति अगर ज्यादा खराब हो जाती है तो लॉकडाउन लगता है, जैसे दुर्ग में कोरोना की स्थिति है, 45.9 यानि करीब 46 प्रतिशत  |  टेस्टिंग के ये आंकड़े हैं, मतलब हर 100 लोगों में 46 लोग संक्रमित यानि की हर दूसरा आदमी कोरोना पॉजेटिव हो रहा है, ये बहुत चिंताजनक आंकड़े हैं, अगर यही स्थिति रही तो लॉकडाउन पर जल्दी ही विचार करना पड़ सकता है | 

 प्रदेश में इस वक्त औसतन 2 से 3 हजार के करीब मरीज मिल रहे हैं,  ज्यादातर  मरीज रायपुर और दुर्ग में मिल रहे हैं | छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री ने समीक्षा भी की थी, जिसमें नाइट कर्फ्यू के निर्देश कलेक्टरों को जिलों के हालात के आधार पर लेने को कहा था  |  प्रदेश के कई जिलों में  नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा हैं  |