शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन
 Shivraj Singh Chauhan

शिवराज :  सभी को साथ में लेकर चलना होगा

 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम शिवराज ने कोविड मामलों की उच्च स्तरीय समीक्षा की  | और पूरे मध्यप्रदेश में सभी शहरों में शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे  तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया  | 

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण  लगातार बढ़ता जा रहा है |  जिसको देखते हुए सीएम शिवराज ने पूरे प्रदेश में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन करने का निर्णय लिया है |  इसके साथ ही बड़े शहरों में कंटेनमेंट एरिया भी बनाने का निर्णय लिया गया है |  इस दौरान शिवराज ने कहा की कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए  | अस्पताल में बिस्तर की संख्या को बढ़ाकर 1 लाख किया जाएगा |  भोपाल में पीपुल्स और  जे के अस्पताल को लिया गया है | उन्होंने कहा निशुल्क उपचार में जंहा गुंजाइश है कसर नहीं छोड़ेंगे | भिलाई से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी गई है

| इंजेक्शन भी खरीदे जा  रहे है | दवाइयों की कमी ना हो  इसका भी प्रबन्ध किया जाएगा | उन्होंने कहा आज देश में सवा लाख से ज्यादा मामले आए है  ... कई राज्यों कि हालात खराब है | सभी जिलों के  कलेक्टर सहित अधिकारियों से चर्चा की जायेगी  | कोरोना के इस समय में सभी को साथ में लेकर चलना होगा |