प्रशासन ने की लोगों से अपील
 City tour

मास्क ,सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

 

सिंगरौली में  कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ  सडकों पर उतरे  | और लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की समझाइश दी | 

 कलेक्टर राजीव रंजन मीना  और पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र कुमार सिंह  ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर की कोरोना व्यवस्था का जायजा लिया |  इस दौरान उनके साथ पुलिस और  नगर निगम अमला  मौजूद रहा |   इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना की दूसरी लहर के बारे में बताया  | और कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की | इस मौके पर लोगों को  भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई  |  वहीँ व्यापारियों को  भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करने की समझाइश दी गई  | इस मौके पर सभी यात्री बसों , और वाहनों की जांच की गई | पुलिस ने मास्क का उपयोग ना करने वालों पर चलानी कार्यवाई की |  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वाले व्यापारियों पर भी जुर्माना लगाया गया  |