दिग्विजय की कांग्रेस नेताओं को मास्क लगाने की नसीहत
 Digvijay Singh

नेताओं ने न मास्क , न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया

 

छतरपुर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  लोगों को कोरोना को लेकर सावधान रहने की बात कह रहे थे  | उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश दी  | लेकिन जिस वक़्त वे लोगों को कोरोना नियमों के पालन करने की समझाइश दे रहे थे उस समय वे खुद मास्क नहीं लगाए हुए थे | यही नहीं उनके साथ बैठे कोंग्रेसी नेताओं ने भी कोरोना नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं समझी  | 

पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह छतरपुर पहुंचे  | जहाँ उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर चिंता जाहिर की  | और सभी को सोशल

डिस्टेंस और मास्क लगाने की समझाइश भी थी  | लेकिन इस दौरान वह खुद मास्क नही लगाए हुए थे  | और उनके साथ बैठे कोंग्रेस नेताओं  भी ना  मास्क लगाया और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया  | जब दिग्विजय सिंह से मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछा कि आपकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आसपास बैठे सभी कांग्रेसी नेता न ही मास्क लगाए हैं ना ही सोशल डिस्टेंस बनाए हुए हैं  |  इस पर आपका क्या कहना है तो इस पर  दिग्विजय सिंह ने कहा  मैं तो आपसे बात कर रहा हूं इसलिए मास्क नहीं लगा सकता |  मगर कांग्रेस के सभी नेताओं को मास्क लगाना चाहिए  | अगर नहीं लगाए हैं तो इन पर पुलिस को कार्यवाही करनी चाहिए  | उधर इस सवाल के बाद  कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें देखने लायक थी |  दिग्विजय सिंह ने खुद कांग्रेस जिला अध्यक्ष से कहा जनाब मास्क लगाइए |  जिसके बाद  आसपास खड़े तमाम कांग्रेसी नेता तुरंत अपने मास्क को लगाते नजर आए  |