ज्योतिर्लिंग महाकाल के आंगन में अतिरुद्र अनुष्ठान
 Jyotirlinga Mahakal

महाकाल से की गई कोरोना समाप्त करने की प्रार्थना

 

कोरोना महामारी के निवारण के लिए ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में  एकादश अतिरुद्र अभिषेकात्मक महामृत्युंजय अनुष्ठान शुरू हुआ  | मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आयोजित दिव्य अनुष्ठान में 11 दिन तक 76 ब्राह्मण रुद्र पाठ करेंगे  | 19 अप्रैल को अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर महायज्ञ होगा  | 

कोरोना के भयावह स्वरूप के सामने आने के बाद  बाबा महाकाल से प्रार्थना की जा रही है  | विश्व कल्याण के लिए  अतिरुद्र अनुष्ठान में महाकाल मंदिर के पुजारी  | पुरोहित काल के अधिपति देव महाकाल से कोरोना संक्रमण समाप्त करने की प्रार्थना कर रहे हैं |  एक दिन में 11 लघु रुद्र किए जाएंगे  | 11 लघु रुद्र करने पर एक महारुद्र अनुष्ठान पूर्ण होता है  | वहीं 11 महारुद्र अनुष्ठान पूर्ण होने पर अतिरुद्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति होती है |  इस प्रकार 11 दिन तक एक-एक महारुद्र होगा  |  11 वें दिन अतिरुद्र की पूर्णाहुति पर यज्ञ किया जाएगा |  महाकाल के आँगन में व्याधि निवारण के लिए वेद मंत्रों से जड़ी, बूटियों की आहुति दी जा रही हैं |  अनुष्ठान के दौरान भगवान महाकाल की प्रसन्नता के लिए सहस्त्र कमल, बिल्व पत्र, गुलाब आदि अर्पित किए  जा रहे हैं |