विकास कार्यों को दी जा रही है गति
 Construction work

सड़क,पुलिया का किया गया निर्माण

 

कोरोना महामारी और माओवादियों की  जनविरोधी गतिविधियों के बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बल लगातार बस्तर में विकास कार्यों को गति दे रहे हैं | इसी के तहत जनसुविधा के लिए सड़क और पुल का निर्माण किया गया | 

कोरोना महामारी की  विपरीत परिस्थितियां में भी माओवादी संगठन द्वारा अपने जनविरोधी एवं विकास विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं | लगातार निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर रहे |  सरकार के विकास कार्यों में रुकावट डालने के प्रयास   किये जा रहे हैं | इसके बावजूद  राज्य पुलिस एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के सदस्य, सभी विभाग के अधिकारी  एवं मजदूरों के साथ मिलकर  जनसुविधा हेतु 450 KM सड़क एवं 132 पुल-पुलियों का निर्माण किया | इस दौरान  पुलिस महानिरीक्षक ने बस्तर की जनता की  रक्षा कर रहे बल सदस्यों तथा उनके परिजनों के  अच्छे स्वास्थ्य की कामना की |