गरीबों को बाटा जरूरत का सामान
 relief material

लोगों से कोरोना टीका लगवाने की अपील 

 

जगदलपुर में लॉकडाउन की वजह से गरीब परिवारों पर रोजी  रोटी की गंभीर समस्या बढ़ती जा रही है |  जिसको लेकर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने  गरीबों को जरूरत के सामान बाटे  | 

छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  घोषणा की है की कोई भी व्यक्ति भूखा नही रहना चाहिए  | इसी के मद्देनजर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने चरणबद्ध तरीके से नि:सहाय लोगों को भोजन सामग्री और  मच्छरदानी का वितरण किया | इसके साथ ही रेखचंद जैन  लगातार ग्रामीणो से  वैक्सीन लगाने कीअपील कर  रहे हैं |  इस दौरान सरकार ने  मई और जून माह का राशन निशुल्क  देने की बात कही |