Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
चंदा इकट्ठा कर युवाओं ने की ऑक्सीजन की व्यवस्था

टीकाकरण जागरूकता को लेकर चलाया अभियान

 

 

कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए अब युवा आगे आ रहे हैं  | लखनादौन में युवाओं ने खुद राशि इकट्ठी कर  ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की |  और  ऑक्सीजन सिलेंडर को जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाया  | 

कोरोना महामारी के इस दौर में  पूरे देश मे ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना पीड़ित दम तोड़ रहे हैं  |  वहीं लखनादौन में  धूमा के कुछ

युवाओं ने सोशल  मीडिया ग्रुप ' हमे ये जंग जीतना है ' के माध्यम से करीब सवा लाख की राशि एकत्रित  की  | और  इस राशि से ऑक्सीजन की व्यवस्था  कर ली  | इतना ही नही, इस काम को अंजाम देने के लिए युवाओं ने एक सहायता केंद्र भी खोला है |  इसके साथ ही  युवाओं ने सहायता राशि से उप नगर धूमा और घोघरी कला को सेनेटाइज भी किया |  इस ग्रुप के द्वारा जन जागरूकता अभियान चला कर लोगो को वेक्सीन के प्रति जागरूक किया जा रहा है  | इस अभियान में धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है  | 

MadhyaBharat 8 May 2021

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.