मशहूर डॉ नीरज पाठक हत्याकांड का खुलासा
  Massacre

डॉक्टर की पत्नी ने जहर , करेंट देकर की हत्या

 

छतरपुर पुलिस ने  चर्चित मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ नीरज पाठक हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है  | डॉक्टर  पाठक की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी काे गिरफ्तार किया है | बताया जा रहा है डॉक्टर पाठक की पत्नी ने पहले उनको खाने में जहर दिया  |  उसके बाद उनको करेंट लगाकर मौत की पुष्टि की   | 

पुलिस ने नीरज पाठक हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि  | आरोपी ममता पाठक ने स्वीकार किया है कि उसने नीरज पाठक के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया | जिसके बाद नीरज पाठक की मौत हो गई|   इसके बाद  बिजली का एक्सटेंशन बोर्ड  से नीरज काे करंट लगाया  | नीरज की मौत होने के बाद वह अपने बेटे को लेकर झांसी गई | रास्ते में बेतवा नदी में वह एक्सटेंशन बोर्ड फेंक दिया  | और  दाे दिन तक शव काे रखे रहने दिया | ताकि जहर से मरने की पुष्टि ना हो |  इसके बाद पुलिस काे सूचना दी  | जिसकी वजह से रिपोर्ट में जहर से मौत होना नहीं   बताया गया |  गौरतलब है की  ममता पाठक और उनके पति नीरज पाठक के बीच पिछले 11 साल से विवाद चल रहा था |  वे दोनों अलग रहते थे  | लेकिन कुछ दिनों पूर्व ही वे फिर से एक साथ रहने लगे थे |  ममता पाठक अपने पति के चरित्र पर संदेह करती थीं | इसी को लेकर पिछले11 साल में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तीन बार पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी | नीरज पाठक की मौत के पहले ममता पाठक ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी |  जिसमें डा नीरज पाठक पर उन्हें व उनके बेटे काे जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया था |