वसीम अहमद : सादगी से मनाएं ईद
 Eid Appeal

अबकी ईद -सबकी ईद है पैगाम

 

आल मुस्लिम वेलफेयर फाऊंडेशन के  वसीम अहमद ने   मुस्लिम जमात से घर पर रहकर ईद मनाने की अपील की  .. वसीम अहमद  ने कहा अबकी  ईद | सबकी ईद के पैगाम के साथ ईद सादगी के साथ अपने पडोसियों के साथ खुशियां बांटते  हुए मनायें  | 

आल मुस्लिम वेलफेयर फाऊंडेशन के बस्तर संभाग संरक्षक हाजी वसीम अहमद और जिला अध्यक्ष जावेद खान ने   बस्तर जिले के सभी सुन्नी मुस्लिम जमात से अपील की है कि इस वैश्विक महामारी से   पूरा देश पूरा प्रदेश जूझ रहा है और बस्तर जिला भी इससे अछूता नहीं है  | ऐसे में शासन प्रशासन के द्वारा महामारी के रोकथाम के लिये जरूरी दिशा निर्देश जारी किये हैं, इन दिशा निर्देशों का कडाई से पालन करते हुए हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ईद का त्यौहार पूरी सादगी के साथ सामाजिक दूरी बनाते हुए घर पर रहकर ही मनाना है  |