मैहर को 27 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शीघ्र मिलेंगे
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपने वादे के मुताबिक 33 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अस्पताल को दिए | त्रिपाठी 27 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अस्पताल को और देंगे | कोरोना महामारी के इस दौर में चारों तरफ ऑक्सीजन को लेकर मची अफरा-तफरी के बाद विधायक नारायण त्रिपाठी ने सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यकता को महसूस करते हुए 60 कंसंट्रेटर देने की घोषणा भी की | त्रिपाठी ने अपने वादे के अनुसार 33 कंसंट्रेटर सोपते हुए कहा कि शीघ्र ही 27 कंसंट्रेटर और अस्पताल को प्रदान किए जाएंगे | उन्होंने कहा कि आम जनमानस के सहयोग से लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए नहीं धन संग्रह का कार्य जारी है | भविष्य में कोई भी ऐसी बीमारी ईश्वर करे ना आए और यदि आती भी है तो उसके लिए हम पहले से ही तैयार हैं | सिविल अस्पताल मैहर को आत्मनिर्भर अस्पताल बनाना ही मेरा लक्ष्य है |