कोरोना के डर से नक्सलियों ने संगठन छोड़ा
 Naxalite

नक्सली दंपत्ति हुए कांकेर अस्पताल में भर्ती

 

कोरोना संक्रमण से कई नक्सलियों के मारे जाने के बाद  | नक्सलियों में कोरोना का डर बैठ गया है | . एक नक्सली दंपत्ति ने तो  नक्सली संगठन छोड़ कर पुलिस  से संपर्क किया और इलाज के लिए कांकेर के कोविड सेंटर भर्ती हो गए  | 

कोरोना के कारण उत्तर बस्तर में माओवादी संगठन के सदस्य नक्सल दम्पती अर्जुन ताती एवं लक्ष्मी पद्दा संगठन छोड़कर पुलिस के सम्पर्क में आये |  ये दोनों  कांकेर के परतापुर एरिया कमेटी  में  एलओएस सदस्य के रूप में काम कर रहे थे  | बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण ये  संगठन छोड़कर आ गये  | जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर कांकेर कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया   | दोनो माओवादी सदस्यों  के स्वास्थ्य ठीक होने के उपरांत  उनसे पूछताछ  की जाएगी  |