भूपेश बघेल ने सनकी कलेक्टर को हटाया
 Bhupesh Baghel

सूरजपुर कलेक्टर ने बेवजह युवक को मारा था

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बदमिजाज कलेक्टर को सूरजपुर से हटा दिया है  |  सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बेवजह एक युवक के साथ दुर्व्यवहार किया  | उसका मोबाइल तोड़ दिया और उसकी पिटाई की | इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर पर गाज गिरी है | 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी ज़ाहिर करते हुए कलेक्टर को हटाने के निर्देश दिए | 

सरेराह युवक का मोबाइल तोड़ कर उसे थप्पड़  मारने और पुलिसकर्मियों से युवक की पिटाई करवाने वाले सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा के व्यवहार पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  ने नाराजगी जताई है  |  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए

|  मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने रणवीर शर्मा को वापस मंत्रालय बुला लिया है उनके स्थान पर गौरव सिंह को सूरजपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है |  मुख्यमंत्री ने कहा है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया  |  यह बेहद दुखद और निंदनीय है  | छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा  |  किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है   | इस घटना से मैं क्षुब्ध हूं  | मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूं  | 

आप इस वीडियो को देखिये ये युवक  अपना टेस्ट करवाने  कोरोना काल में घर से निकला था | उसकी रिपोर्ट युवक ने कलेक्टर को दिखाने की कोशिश की तो कलेक्टर साहब सनक गए और युवक का मोबाईल जमीं पर  फेंककर तोड़ दिया  | फिर उसे थप्पड़ मारा और पुलिस वालों से पिटवाया |  अब कलेक्टर साहब को उनकी सनक हंगी पड़ गई है  | कलेक्टर साहब को कलेक्टरी से हाथ धोना पड़ गया है | 

मुख्यमंत्री बघेल  की नाराजगी के बाद छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है | जिसके तहत रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं   | वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है  | आईएएस एसोसिएशन ने भी सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा के व्यवहार की निंदा की है  | आईएएस एसोसिएशन ने कहां है कि सेवा और सामाजिकता के मूल सिद्धांतों के विपरीत कलेक्टर के इस व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता  | एक अधिकारी का आचरण समाज के प्रति सदव्यवहार और जनता से जुड़ा वाला होना चाहिए इसका महत्व तब और बढ़ जाता है जब हम कोरोना जैसी कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं |