विघ्नहर्ता सेवा संस्थान का सद्प्रयास
 kitchen closing

सबसे बड़े किचन का हुआ समापन

 

आंशिक रूप से लॉकडाउन खुलने के बाद-भव्य तरीके से रीवा  के सबसे बड़े किचन का  समापन हुआ  |  जिसके जरिये लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जाता था |  इस किचिन का संचालन विघ्नहर्ता सेवा संस्थान  कर रहा था  | 

लॉकडाउन शुरू होते ही रीवा में विघ्नहर्ता सेवा संसथान ने शहर का सबसे बड़ा किचिन संचालित किया ताकि जरूरतमंदों को इस आपदा काल में भोजन मिल सके  | 1 माह से अनवरत रूप से संचालित  किचन का  भव्य तरीके से   समापन किया गया  |  वैदिक रीति से  पूर्णाहुति  और  शांतिपाठ किया गया | समापन अवसर पर  शहर के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे |  विघ्नहर्ता सेवा संस्थान प्रमुख  कमलेश्वर द्विवेदी ने  बताया कि हमारा सामाजिक  संकल्प था कि जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक लगातार बेबस, लाचार और जरूरतमंद लोगों को भूखे नहीं सोने दिया जाएगा, किचन में प्रतिदिन लगभग 400 लोगों का भोजन बनता था   और  समस्त 45 वार्डो एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी टीम जाकर जरूरतमंदों को गरम व ताजा भोजन पहुंचाती थी  |