कलेक्टर ने किया सिद्धिक गंज का दौरा
 collector visit

सभी लगवाएं कोरोना से बचाव का टीका

 

सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सिद्धिकगंज का दौरा कर सभी अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी वैक्सिन जरूर लगवाएं और अन्य लोगों को भी वैक्सिन लगाए जाने के लिए प्रेरित करें  | 

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने  सिद्धिक गंज  ग्राम पंचायत में डॉक्टर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मीटिंग रखी और कहां की सभी को कोरोना से सतर्क रहना है |  सभी  कोरोना वैक्सीन लगवाएं और   सभी को अनिवार्य रूप से   वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें |  सभी एकजुट होकर मोहल्ले वार जाएं और

 लोगों को समझाइश दें |  कलेक्टर ने हॉस्पिटल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया  |