पूर्व सीएम कमल नाथ की तबियत बिगड़ी
 kamalnath

गुडगांव के मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती

 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अचानक तबियत खराब हो गई है  | उन्हें  गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले  में भर्ती किया गया है  | उन्हें सर्दी-जुकाम और बुखार के साथ सीने में दर्द  की शिकायत  बताई गई है  | 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को गुरुग्राम के  मेदांता अस्पताल ले जाया गया  |   कांग्रेस  सूत्रों ने बताया की  वरिष्ठ  नेता कमलनाथ को सीने में दर्द  | सर्दी जुकाम और बुखार की शिकायत  है |  एक दिन पहले ही कमलनाथ का  छिंदवाड़ा का दौरा भी टालना पड़ा था | अचानक व्यस्तताएं बताकर उसे भी एक दिन पहले टाल दिया गया था |   इसे स्वास्थ्य कारणों से ही जोड़कर देखा जा रहा है|  कमलनाथ पिछले एक सप्ताह से   दिल्ली में ही थे  |  हालाँकि मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कमलनाथ रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल गए हैं |