Since: 23-09-2009
सरकार ने सरसों के तेल में मिलावट को रोका
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का मानना है सरकार ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाया है इस कारण सरसों तेल के दाम बढ़ गए हैं | तोमर ने कहा मिलावट रुकने से जनता को लाभ होगा उसे सौ प्रतिशत शुद्ध सरसों का तेल मिलेगा |
ग्वालियर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंदे सिंह तोमर ने सरसों के तेल के दाम बढ़ने की वजह का खुलासा किया | कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा सरकार ने सरसों के तेल में जो थोड़ी मात्रा में ब्लेंडिग की छूट दी थी | अब उस पर अंकुश लगा दिया है | उन्होंने कहा कि मिलावट पर अंकुश लगाने के केंद्र सरकार के फैसले से तिलहन का काम करने वाले किसानों को फायदा होगा और लोगों को 100 फीसद शुद्ध सरसों का तेल मिल सकेगा | उन्होंने कहा खाद्य तेलों के दामों पर सरकार की पूरी नजर है | इससे पहले दलहनों के दामों में तेजी आई थी | सरकार ने स्टाक ओपन कर दामों को कंट्रोल किया है |
केंद्रीय मंत्री मंडल के विस्तार को लेकर तोमर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री व राज्य में मंत्री मंडल का विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है
| इसलिए प्रधानमंत्री को तय करना हैं कि मंत्री मंडल का विस्तार कब करना हैं | मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं हैं .कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि नया कानून किसानों के हित में हैं | इसलिए इस कानून को वापस लेने के मुद्दे को छोड़कर किसानों से बातचीत करने को आज भी तैयार हैं और उनकी हर समस्या और गलतफहमी को दूर किया जाएगा |
MadhyaBharat
9 June 2021
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|