नौ क्विंटल गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
  nine quintals of ganja

गांजे की कीमत ए​क करोड़ ,जांच में जुटी पुलिस 

 

पुलिस ने तखतपुर क्षेत्र के खपरी गांव में दबिश देकर नौ क्विंटल गांजा जब्त किया जिसमें  पुलिस तस्करो  को पकड़ कर  गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। तखतपुर नगर के इतिहास में पहली बार एक करोड़ के आसपास का गांजा कोटा एसडीओपी रश्मीत कौर चावला के नेतृत्व में पकड़ाया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से बीती रात्रि सूचना मिली  की नगर के पास दहिया मोड़ के पास एक घर में बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है।

जहां तखतपुर मोहन भारद्वाज व टीम के साथ आरोपी की पतासाजी करने एसडीओपी राश्मित चावला स्वयं निकल पड़ी और  तस्करो  को पकड़कर तखतपुर थाना लाया गया जहां वह गांजा नहीं रखने की बात कर रहे थे।

पुलिस की सख्ती के बाद आरोपियों ने  गांजा रखने की बात को  कबूला। जहां आरोपियों को सुबह 10:30 बजे पकड़कर गांजा रखे घर खपरी लाया गया। जहां अंदर नौ क्विंटल गांजा को देखकर पुलिस वाले के भी होश उड़ गए क्योंकि तखतपुर के इतिहास में पहली बार इतना सारा गांजा पकडाया है गांजा की कीमत लगभग एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है।