सारंग : कांग्रेस ने अपने दलालों को रोजगार दिया
 Vishwas Sarang

दिग्विजय सिंह ने देश तोड़ने का काम किया

 

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की  | दिग्विजय सिंह ने देश को तोड़ने का काम किया है आतंकवादियों के साथ वो खड़े हुये है | उन्होंने कहा कांग्रेस वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम फैला रही है | 

विश्वास सारंग ने कहा की प्रदेश में कोरोना के केस काफी कम हो चुंके है |  ज़्यादातर जिले कोरोना मुक्त हो गए है | प्रदेश में कोरोनो को लेकर स्थिती अब बेहतर हो चुंकि है  | लगभग सभी गतिविधियों को शुरू कर दिया गया  है |  कुछ  गतिविधियों को लेकर जल्द विचार होगा  |  आर्थिक गतिविधिया  हो लेकिन संक्रमण भी न बढ़े ,सारंग ने कहा तीसरी लहर में बच्चों के माता पिता को ट्रेनिंग दी जाएगी  | इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की | 15 महीने कांग्रेस के सरकार रही  |  उन्होंने बेरोज़गारी हटाने के लिए काम नहीं किया  | उन्होंने कांग्रेस के दलालों को रोज़गार दिया है |   हमारी सरकार ने ऐसे दलालों को बेरोज़गार किया है  |  जो कांग्रेस के संरक्षण में फल फूल रहे थे |  उन्होंने कहा प्रदेश में वैक्सीनेशन की स्थिती अच्छी है  | जुलाई में सीएम खुद जनजागरण अभियान के लिए निकलेंगे  |  दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा की दिग्विजय सिंह ने  देश को तोड़ने का काम किया है  |   आतंकवादियों के साथ वो खड़े हुये है. | दिग्विजय सिंह के कभी मंसूबे पूरे नहीं होंगे  | कश्मीर भारत का था भारत का रहेगा  |