अनियंत्रित होकर बस पलटी
ACCEDENT

करीब एक दर्जन यात्री घायल

 

सिंगरौली में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई  |  जिससे उसमे सवार करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए  |  बताया जा रहा है की बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे  |  जिसके चलते यह हादसा हुआ है  

शाहवाल बस शाम को गजराबहरा से लंघाडोल की तरफ जा रही थी  | तभी बर्दिया नाला  मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर बस  पलट गई  |  घटना में  किसी के गंभीर रूप से  घायल  होने की खबर नहीं है  |  घायल यात्रियों  को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरई  भेज दिया गया  | जानकारी के मुताबिक़  32 सीटर क्षमता वाली बस मे करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे |  जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हो गई |  और यह हादसा हुआ | इसको  लेकर परिवहन अधिकारी ने वाहन मालिक के खिलाफ कार्यवाई की बात कही है  | बस  दुर्घटना सूचना मिलते ही देवसर विधायक सुभाष वर्मा ने घायल हुए व्यक्तियों की जानकारी ली और उनके इलाज की व्यवस्था की  |