मंत्री तोमर ने किया सब स्टेशन का निरीक्षण
 Pradyuman Singh Tomar

लोगों के साथ बिना बिजली के रहे मंत्री प्रद्युम्न सिंह

 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने ग्वालियर पहुंचकर विद्युत् सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया  | जहाँ उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्युत आपूर्ति मांग, ट्रिपिंग और  कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें मिलने वाले वेतन सहित आदि व्यवस्थाओ की जानकारी ली | मंत्री तोमर ने लोगों से कहा आपको हुई असुविधा के लिए खेद है  |  

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर   भोपाल प्रवास से ग्वालियर पहुंचे  |  जहाँ उन्होंने  सुबह लगभग 4 बजे शर्मा फार्म स्थित विद्युत सब-स्टेशन का औचक निरीक्षण किया  | और व्यवस्थाओं का जायजा लिया  |  इस  दौरान उनको  जानकारी मिली  की - वार्ड क्रमांक-5 स्थित हरिहर कॉलोनी में विद्युत केबल जल जाने से लगभग 50 घरों में बिजली नही है |  जिसके बाद  तोमर सीधे हरिहर कॉलोनी पहुँचे  | और लोगो से चर्चा कर कहा आपकी पीड़ा को मैं समझ सकता हूँ  |  आपको हुई असुविधा के लिए खेद है  |  अब जब तक सभी घरों में बिजली नही पहुँच जाती, तब तक मैं भी यही आपके बीच उपस्थित हूँ  | मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी और  कर्मचारियों को निर्देशित कर  तत्काल विद्युत केबल बदलने का कार्य प्रारंभ करवाया | और कहा  जल्द ही सभी घरों की विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी |