मंत्री कमल पटेल ने नवीन मिर्ची मंडी का किया लोकार्पण
 Kamal Patel

कमल पटेल :किसानों के साथ ठगी बर्दाश्त नहीं होगी 

 

 किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने खरगोन के  मर्दलिया में नवीन मिर्ची मंडी का  लोकार्पण किया  | इस दौरान उन्होंने कहा की | किसानों के साथ धोखाधड़ी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी  | खरगोन जिले में सुशासन स्थापित किया जाएगा  |  बेईमान दंडित होंगे और ईमानदार पुरस्कृत किये जायेंगे  | उन्होंने कहा  नर्मदा के आंचल को छलनी करने वाले जेल की हवा खाएंगे  | समारोह को संबोधित करते उन्होंने  कहा 5 करोड़ रुपए की राशि से मिर्ची मंडी का और अधिक विस्तार करने की बात कही  | 

कृषि कमल  पटेल ने कहा कि बेड़िया से मिर्ची मंडी तक जल्दी पहुंचने के लिए नहर की सड़क को विकसित किया जाएगा  |  उन्होंने  किसानों से आव्हान किया कि मंडी के अंदर ही अपनी उपज का विक्रय करें  | यदि मंडी के भीतर किसान अपनी उपज विक्रय करेंगे तो उनके भुगतान की पूरी जिम्मेदारी कृषि उपज मंडी और कृषि विभाग की होगी  | किसी भी किसान को ठगी का शिकार नहीं होने दिया जाएगा  |  उन्होंने कहा कि मिर्ची मंडी का नाम ठाकुर नंदकुमार सिंह चौहान के नाम पर रखा जायेगा  | कमल पटेल  ने कहा कि खरगोन जिले में सुशासन को स्थापित करने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी |   इसमें किसी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी  | गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी |  कमल पटेल ने  कहा नर्मदा में प्रोकलेन मशीनों से रेत का उत्खनन नहीं होने दिया जाएगा  |   किसी भी ग्राम में अवैध शराब,सट्टा, जुआं नहींचलने देंगे |   बेईमान और निकम्मे अधिकारियों ,कर्मचारियों को दंडित करेंगे और ईमानदार लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा  | 

 इस मौके पर बड़वाह विधायक  सचिन बिरला ने  कृषि मंत्री के द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यो की सराहना की  .|  उन्होंने कहा कि सनावद मंडी में व्यापारी द्वारा  ठगी के शिकार किसानों को कृषि मंत्री कमल  पटेल के प्रयासों से ही चार करोड़ 82 लाख रुपया वापस मिला |  कार्यक्रम के दौरान सांसद और स्तानीय नेता भी मौजूद रहे  |