बढ़ती महंगाई पर मंत्री सकलेचा ने दिया ज्ञान
 Om Prakash Saklecha

कहा परेशानी सुख की प्राप्ति का अनुभव देती है

 

एक तरफ जहाँ महंगाई की मार से जनता परेशान है   | वहीं इस पर मध्यप्रदेश के मंत्री ओम  प्रकाश सकलेचा ने अपना ज्ञान देते हुए कहा की  | जिंदगी में परेशानी ही सुख की प्राप्ति का अनुभव देती है  |  इस दौरान वे महंगाई की समस्या का हल निकालने के बजाय कांग्रेस को कोसने और अपना ज्ञान देने में लग गए  | पेट्रोल -डीजल के दाम बढ़ने से  जहाँ आमजनता परेशान है और सरकार पर सवाल उठा रही है  |  वहीँ  शिवराज सरकार में मंत्री ओम प्रकाश

सखलेचा का अजीब ज्ञान सामने आया है  | छतरपुर जिले के दौरे पर आये मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा से जब मीडिया ने सवाल किया कि महंगाई की वजह से आम जनता बहुत परेशान है तो  | मंत्री सकलेचा  ने महंगाई पर  अपना ज्ञान देते हुए कहा कि|   जिंदगी में परेशानी ही सुख की प्राप्ति का अनुभव देती है  

| उन्होने आगे कहाँ कि महंगाई बढने से  पी एम मोदी की स्क्रीन फेल नही हुई है  |  यह आप लोग अफवाह फैला  रहे है  | देश की जनता का विश्वास मोदी  के साथ है  |  जिस कांग्रेस ने 40 साल पोलियो की दवा  पिलाने मे लगा दिये  |  वही पीएम मोदी  ने कोरोना की वैक्सीन एक साल मे बनाई भी और लोगों को लगवाई भी  | बहरहाल मंत्री जी को ये समझने  की जरूरत है की जनता एक तो कोरोना की मार झेल रही है | और वही  महंगाई की वजह से आम जनता वाकई परेशान है  | मंत्री अपना ज्ञान देने की बजाय अगर जनता की परेशानी सुने और उसके निराकरण की बात करें तो ज्यादा अच्छा होगा |  क्यूंकि   ये पब्लिक है सब जानती है |