पत्नी से तनाव के चलते कोर्ट में चल रहा था केस
छतरपुर में असम राइफल्स मे पदस्थ जवान ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली , बताया जा रहा है की जवान की पत्नी छह साल से उसके साथ नहीं रह रही थी | और वह तनाव में था ,ग्वालियर हाई कोर्ट में उसका केस भी चल रहा था |
महाराजपुर थाना क्षेत्र के उमरिया गांव मे असम राइफल्स मे पदस्थ जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली | मृतक जवान हरिचरण अहिरवार असम मे तैनात था | पिछली 8 जुलाई को वह छुट्टी लेकर अपने घर आया था | मृतक जवान के पिता का आरोप है कि मृतक हरिचरण की पत्नी छह साल
उससें अलग रह रही थी | पत्नी के अलग रहने से उसका केस ग्वालियर हाईकोर्ट मे चल रहा था | दो दिन पहले मृतक जवान ग्वालियर पेशी मे गया था
| जहां उसकी पत्नी पेशी पर नही आई | जिससे वह तनाव मे था | जिससे परेशान होकर उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली | पुलिस ने जवान की खुदकुशी का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरु कर दी है |