मंत्री लखमा ने पुरंदेश्वरी को कहा फूलन देवी
  Kawasi Lakhma

बीजेपी नेता को फूलन कहकर हँसे लखमा

 

छत्तीसगढ के मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में है  | कवासी लखमा ने भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को पहले फूलन देवी कहा, फिर हंसने लगे  | पुरंदेश्वरी ने प्रदेश में हो रहे मतांतरण पर राज्य सरकार को एक दिन पहले घेरा था | पुरंदेश्वरी ने कहा था कि मतांतरण रोकने में प्रदेश सरकार असफल है |  प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है मतांतरण के मामले बढ़े हैं | 

भूपेश सरकार के मंत्री कवासी लखमा भाजपा नेता  छत्तीसगढ़ की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी  को फूलन देवी कहा  | भाजपा नेता को फूलन देवी कहने के बाद वे  हसंते हुए सारी-सारी कहते दिखे | लखमा ने कहा कि वे वाट्सअप में देखकर मतांतरण का आरोप लगा रही हैं |  पुरंदेश्वरी हैदराबाद से हवाई जहाज से आई हैं  | उनको बस्तर का भूगोल तक नहीं मालूम है | कांग्रेस सरकार आने के बाद बस्तर में कोई मतांतरण नहीं हुआ है| आदिवासी बहुत संगठित हैं  | भाजपा के लोग नहीं बोलेंगे तो नागपुर से डंडा पड़ेगा |