मुरैना नगर निगम अकाउंटेंट के तीन मकानों पर छापा
 Lokayukta raid

संतोष शर्मा  से बड़ी मात्रा ने नगदी और आभूषण मिले

 

लाेकायुक्त पुलिस ने  मुरैना नगर निगम के अकाउंटेंट संतोष शर्मा के ग्वालियर और मुरैना  स्थित तीन मकानों पर छापे मार कार्यवाही की |  संतोष शर्मा के पास  से आठ लाख रुपये नगद  | सोने- चांदी के जेवर और तीन कारों के आलावा  करोड़ों की प्रॉपर्टी मिली है  | 

लोकायुक्त पुलिस ने संतोष शर्मा के ग्वालियर और मुरैना के घरों पर तड़के ही दविश दी  |उसके  घर से भारी मात्रा में नगदी एवं संपत्ति के दस्तावेज भी टीम काे मिले हैं   | वहीं टीम काे बसंत विहार स्थित निवास से आठ लाख नगद और  साेने चांदी के जेवर भी मिले हैं |  लाेकायुक्त की टीम को देख कर पहले तो संतोष शर्मा के परिजनों ने धमकाने की कोशिश की | लेकिन  जब पता चला कि सामने खड़े लाेग लाेकायुक्त के अफसर हैं ताे अकाउंट आफिसर के हाेश उड़ गए  | अकाउंटेंट के ग्वालियर में तारागंज स्थित निवास पर   छापामारी की गई है |  वहीं एक टीम नगर निगम के रिकार्ड रूम व लेखा कार्यालय पर भी पहुंची है | लाेकायुक्त काे जांच पड़ताल में भारी मात्रा में नगदी के अलावा कई प्लाट, मकानाें की रजिस्ट्री सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं  |   लाेकायुक्त की टीम ने एक साथ तीन स्थानाें पर छापे मारे हैं, ऐसे में संपत्ति एवं नगदी का मिलान करने में समय लग सकता है  |  लोकायुक्त पुलिस का कहना है आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्यवाही की गई है  | संतोष पर आरोप है उसने अपनी काली कमाई अपने रिश्तेदारों और परिजनों के नाम पर खपाई है | लोकायुक्त पुलिस को   8 लाख रुपये नगद बसंत विहार स्थित मकान से मिले  | यहीं से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं  | बसंत विहार के दो मंजिला मकान की कीमत लगभग तीन करोड़ बताई जा रही है | नैनागढ़ रोड पर शर्मा के लड़के के नाम से न्यू हाेलैंड ट्रेक्टर की ऐजेंसी है | ग्वालियर के तारागंज  में एक मकान है  | उसके पास  तीन कारें हैं  |  जिनमें   अल्टो, मारुति सियाज व मारुति रिट्ज  हैं |  संतोष शर्मा के बैंक डिटेल और लॉकर के बारे में भी लोकायुक्त पुलिस को जानकारी मिली है  |