Since: 23-09-2009
कवासी लखमा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी को कहा था फूलनदेवी
भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पर अभद्र टिप्पणी से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने कांकेर में विरोध प्रदर्शन किया | और मंत्री कवासी लखमा का पुतला जलाया | इस दौरान पुलिस और भाजयुमो नेताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई |
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को फूलन देवी कहकर संबोधित किया था | कांग्रेस नेता की टिप्पणी से नाराज भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने नया बस स्टैंड के सामने मुख्य मार्ग पर कवासी लखमा के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया | इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा की किसी भी महिला प्रतिनिधि के विषय में टिप्पणी करना कांग्रेस की मानसिकता को बताता है | इस प्रकार के शब्द बोलने के लिए मंत्री कवासी लखमा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए |
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2022 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |