किसानों का CM भूपेश बघेल के खिलाफ धरना प्रदर्शन
  farmer

खाद बीज न मिलने और  वादाखिलाफी का लगाया आरोप

 

खाद बीज न मिलने से नाराज पखांजूर में किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ  प्रदर्शन किया |  किसानों ने भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किए थे | लेकिन उन वादों को कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब तक पूरा नहीं किया गया  ..  

किसानों और भाजपा ने मिलकर कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए  जमकर नारेबाजी की  भाजपा नेता विक्रम देव सिंह बताया कि चुनाव से पहले बड़े बड़े वादे करके सत्ते में कांग्रेस आ तो गई  |  लेकिन अब सरकार  किसानों को खाद बीज उपलब्ध नहीं करा रही है | आज पूरे छत्तीसगढ़ के  किसान चिंतित है  | कई किसान खाद की  कमी के चलते  धान  नहीं लगा पाए हैं | किसान निजी दुकानों से खाद बीज अधिक मूल्य पर खरीदने को मजबूर हैं |  किसानों को खाद बीज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है  | इस दौरान किसानों ने पखांजूर मुख्य मार्ग पर सीएम भूपेश बघेल का पुतला भी जलाया  |