बालिका समृद्धि देशलहरा ने की आठ उपवास की तपस्या
 girl welcome

लोगों ने वरघोड़ा निकालकर किया नन्ही बालिका का स्वागत

 

आष्टा में नन्ही बालिका समृद्धि देशलहरा ने आठ उपवास की कठिन तपस्या की इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने समृद्धि देशलहरा का स्वागत और सम्मान किया  | साधु साध्वियों के पावन वर्षायोग की स्थापना के साथ  आत्म कल्याण और विश्व शांति की मंगल कामना लिए श्रद्धालुओं ने व्रत उपवास और कठोर तपस्या करना शुरू  कर दिया है | चातुर्मास के लिए विराजित 'अणु वत्स '  पूज्य संत मुनि जी की निष्ठा में  समृद्धि देशलहरा ने कठोर अठ्ठाई तप की साधना की इस मौके पर  ग्राम मगरदा सिद्दीकगंज में समृद्धि देशलहरा का  स्वागत किया गया |  लोगों ने  वरघोड़ा निकाल कर समारोह  आयोजित  किया  |  लोगों ने  धर्म के सिद्धांत और वैज्ञानिक रीति नीति को वर्तमान परिवेश में सभी के लिए हितकारी बताया | और  देशलहरा परिवार को बधाई दी  गौरतलब है की समृद्धि ने मात्र आठ वर्ष की आयु मे आठ दिन लगातार निराहार रहकर  उपवास किया है | उन्होंने कठिन तपस्या कर अन्य लोगों को भी प्रेरणा दी है  |  इस अवसर पर विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जनपद प्रधान धारा सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे  |