अरुण यादव टिकट और पद बेचने के लिए जाने जाते हैं
 Pradhuman Singh Tomar

तोमर : अरुण यादव टिकट पाने के लिए दबाव बना रहे

 

सिंधिया समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर  ने कांग्रेस नेता अरुण यादव  के ट्वीट पर  कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का  एक राजवंश रहा है  | उनका एक इतिहास रहा है  |  लोकतंत्र में वे  एक सजग पैरवी की तरह काम कर रहे हैं  | लेकिन अरुण यादव तो टिकिट बेचने के लिए जाने जाते हैं  | 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कांग्रेस नेता अरुण यादव के ट्वीट   मैं  सिंधिया  नहीं हूँ  |  को लेकर पर पलटवार करते हुए कहा की  अरुण यादव को इसलिए जाना जाता है की पार्टी में टिकट और पद  कैसे बेचे जाते हैं  | उनका नाम सिंधिया जी के साथ कैसे जुड़ सकता है  | अरुण यादव की पार्टी की पीड़ा निकल कर सामने आ रही है  |  अरुण यादव टिकट पाने के लिए दबाव बना  रहे हैं  |