महंगाई के विरोध में राहुल गांधी साइकिल से पहुंचे संसद
 Rahul Gandhi

संसद के बाहर और भीतर कांग्रेस महंगाई का करेगी विरोध

 

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित  कई अन्य विपक्षी नेता साइकिल से संसद पहुंचे  |  इस दौरान उन्होंने साइकिल पर वस्तुओं के बढे हुए दामों को दिखाया  | 

आसमान छूती महंगाई को लेकर विपक्ष  के नेता विरोध में साइकिल से संसद पहुंचे  | कांस्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी नेताओं के साथ  चर्चा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी साइकिल चलाते हुए संसद पहुंचे  | उन्होंने साइकिल पर आगे की ओर एक तख्ती लगा रखी थी |  जिस पर रसोई गैस के सिलेंडर की तस्वीर थी   | और इसकी बढ़ी हुई कीमतें लिखी हुई थी  | बताया जा रहा है की विपक्षी नेताओं की बैठक में राहुल गांधी ने महंगाई के विरोध में संसद तक साइकिल मार्च का सुझाव दिया था |  कांग्रेस नेताओं का कहना है की  राहुल गाँधी और दूसरे विपक्षी नेताओं ने आम जनता की आवाज उठाई है  | लोग महंगाई से त्रस्त आ चुके हैं  | लेकिन सरकार किसी की भी नहीं सुन रही है  | कांग्रेस  संसद के भीतर और बाहर जनता की आवाज उठाते रहेंगे  |