Since: 23-09-2009
भयानक तबाही हुई , 70 साल में ऐसी स्थिति नहीं देखी
बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए जी जान से काम करें
सीएम ने की पीएम ,केंद्रीय गृह मंत्री ,उप राष्ट्रपति से चर्चा
बचाव कार्य में तेजी ,सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है | जिसके चलते कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ से प्रदेश के कई क्षेत्रों में भयानक तबाही हुई है | पिछले 70 सालों में ऐसी स्थिति नहीं देखी गई | उन्होंने कहा कभी कभी ऐसा मौका आता है जब जी जान से काम करने की आवश्यकता होती है | इस समय वह मौका है | सभी का पूरा सहयोग लेते हुए बाढ़ प्रभावितों के लिए कार्य करें | इस दौरान शिवराज ने पीएम नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से फोन पर चर्चा कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की जानकारी दी | और केंद्र के सहयोग के लिए आभार जताया | लगतार हो रही भारी बारिश के चलते मध्यप्रदेश में कई जिलों में बाढ़ आ गई है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की श्योपुर शहर में 20-20 फिट पानी है | रतनगढ़ वाली माता पुल तथा सनकुआ पुल के ऊपर पानी जा रहा है | बड़ी संख्या में घर गिरे हैं | शिवराज ने कहा कि राहत शिविरों के अलावा बाढ़ प्रभावित बस्तियों में भी भोजन स्वच्छ जल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए | टूटे मकानों की मरम्मत, बिजली की आपूर्ति बहाल करना, टूटे पुलों को दुरुस्त कराना, संचार व्यवस्था को बहाल करना आदि कार्य युद्ध स्तर पर किए जाए | शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के उपरांत भोपाल लौटकर निवास पर देर रात वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली | शिवराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए है की | बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए | प्रभावित व्यक्तियों को भोजन व शुद्ध जल उपलब्ध कराएं | यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप ना हो | जिन व्यक्तियों के घर नष्ट हो गए हैं उन्हें आश्रय स्थल उपलब्ध कराएं | साथ ही घरों की मरम्मत में मदद की जाए | विद्युत आपूर्ति पुनः स्थापित की जाए | टूटे गए पुलों की मरम्मत की जाए तथा वैकल्पिक रास्ते तैयार किए जाएं | संचार सुविधा पुनर्स्थापित की जाएं |
आवास,फसल और पशुओं की हानि का तुरंत सर्वे किया जाए | बाढ़ राहत राशि प्राप्त करने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करें |
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के जिला प्रशासन , चंबल ग्वालियर रेंज के आईजी और कमिश्नर से फोन पर चर्चा की है |
उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में चल रहे रेस्कयू ऑपरेशन और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली | शिवपुरी और भिंड में एयर ऑपरेशन शुरू हो गया है |
शिवपुरी के करेरा काली पहाड़ी में एयर ऑपरेशन हुआ | भिंड में तीन स्थानों पर एयर ऑपेरशन किया गया | देर रात काली पहाड़ी, शिवपुरी में 57 लोगों को रेस्क्यू किया गया है | रेस्क्यू करने का काम जारी है | टीला शिवपुरी में 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी फोन पर चर्चा कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति, रेस्क्यू ऑपेरशन , राहत कार्यो की विस्तृत जानकारी दी | मुख्यमंत्री ने प्राथमिक तौर पर बड़े स्तर पर हुए इंफ्रास्ट्रक्चर नुकसान, फसल नुकसान, बिजली आपूर्ति एवं टेलीकॉम नेटवर्क आपूर्ति एवं अन्य बुनयादी आवश्यकताओं के संबंध में अवगत कराया है | शिवराज ने केंद्र सरकार द्वारा लगातार मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इस कठिन परिस्थिति में केंद्र सरकार मध्यप्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के साथ है | और प्रदेश को केंद्र द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी | शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी फोन पर चर्चा की और बाढ़ से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों, राहत कार्यों, केंद्र के विभिन्न बचाव दलों से मिल रहे सहयोग एवं बुनियादी आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से बताया | वहीँ अमित शाह ने मध्यप्रदेश को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए केंद्र की एक एडवांस टीम, क्षति आकलन हेतु मध्यप्रदेश भेजने की बात कही | उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी शिवराज सिंह चौहान से बाढ़ चर्चा की | शिवराज ने उपराष्ट्रपति को बताया कि मध्यप्रदेश के 5 जिले श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, भिंड और मुरैना बाढ़ प्रभावित है, जहां सेना, बीएसएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एयरफोर्स, मध्यप्रदेश पुलिस और अन्य बचाव दल लोगो को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने का काम निरंतर कर रहे है | उपराष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की है |
श्योपुर में 15 लोकेशन में से 13 लोकेशन चिन्हित की गई है | जहां 2000 खाने के पैकेट हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजे गए | 2500 खाने के पैकेट दोबारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से इन्हीं लोकेशन पर भेजे जायेंगे | प्रत्येक 2 घंटे के अंतराल पर खाद्य सामग्री बाढ़ प्रभावित लोकेशंस पर भेजी जाएगी | शिवराज ने निवास में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लेने हेतु आपात बैठक हुई | बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिला प्रशासन, जिलो के प्रभारी मंत्री वर्चुअल जुड़े। .. प्रभारी मंत्री और स्थानीय मंत्री राहत कार्यो की जानकारी दी | वहीँ इस दौरान कहा गया की बांध टूटने जैसी अफवाह न फैले , अफवाह रोकने और लोगो को सतर्क करने का सिस्टम और दुरुस्त किया जाए | मंत्री यशोधरा राजे ने बिजली आपूर्ति बहाल करने पर जोर दिया |
ज्यादातर स्थानों पर पानी कम हो गया है, बारिश रुकी हुई है | राहत कार्यों में तेजी आई है | श्योपुर में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 15 हज़ार से अधिक लोग प्रभावित हुए है, कच्चे मकान गिरे है | क्षतिग्रस्त पुल पुलियों का आकलन किया जा रहा है | श्योपुर में ज्यादातर स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है | ग्वालियर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो में खाद्य सामाग्री फ़ूड पैकेट भेजने शुरू कर दिए गए है | मंत्री तुलसी सिलावट ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि ग्वालियर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फ़ूड पैकेट पहुचाए जाएंगे |
MadhyaBharat
5 August 2021
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|