इंदौर में हिंदूवादियों ने किया बड़ा प्रदर्शन
 Hindu performance

हिन्दू संगठनों ने डीआइजी को ज्ञापन सौंपा

चूड़ी बेचने वाले के पास  तीन फर्जी वोटर आइडी

चूड़ी बेचने वाला है संदिग्ध व्यक्ति ,जांच जारी

 

एक हिन्दू  बच्ची  के साथ एक धर्म विशेष से जुड़े चूड़ी बेचने वाले लड़के ने छेड़छाड़ की |  जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई लगा दी | तब से इंदौर में तनाव का माहौल है | चूड़ी बेचने वाले के पास   तीन फर्जी वोटर आइडी कार्ड भी मिले हैं |  जो  जाहिर करते हैं इस चूड़ी बेचने वाले के इरादे कुछ और ही थे  | आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के साथ तीन केस दर्ज किये गए हैं | हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन कर ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है | 

बाणगंगा क्षेत्र में चूड़ी बेचने वाले  युवक तस्लीम के साथ मारपीट के मामले ने   तूल पकड़ लिया  है | पुलिस ने  इसे लेकर तीन केस दर्ज किए हैं |   एक केस चूड़ी बेचने वाले तस्लीम के  पास तीन फर्जी वोटर आइडी कार्ड मिलने पर दर्ज किया गया  | दूसरा   एक नाबालिग से छेड़छाड़  का , जिस पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया  | उधर उसके साथ  मारपीट करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज  कर पुलिस ने तीन  लोगों को हिरासत में लिया है | तस्लीम द्वारा बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय ने सेंट्रल कोतवाली थाने पर हंगामा किया, जिस पर पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है  | छेड़छाड़ की इस घटना के बाद से हिन्दू संगठन गुस्से में हैं |  इन घटनाओं के विरोध और आरोपी तस्लीम पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन किया |  प्रदर्शनकरियों ने  डीआइजी मनीष कपूरिया को ज्ञापन दिया |  हिंदू जागरण मंच ने  सुबह तीन स्थानों का चयन किया और कार्यकर्ताओं को बुलाया  | एक टुकड़ी नेहरु पार्क पर जमा हो गई  | जबकि कुछ लोग बाल विनय मंदिर स्कूल और तिसरा जत्था यशवंत प्लाजा के पास जमा हुआ |  भीड़ को देखते हुए पूर्वी व पश्चिम क्षेत्र से भारी बल तैनात किया गया है  | सैकड़ों लोगों ने कईं स्थानों पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया | हिंदू संगठन  पंढरीनाथ थाना क्षेत्र स्थित बंबई बाजार में वाल्मिकी समाज की किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करने और उनके स्वजन पर जानलेवा हमला  किये जाने |  तेजाजी नगर थाना क्षेत्र  में स्वतंत्रता दिवस पर वर्ग विशेष के युवकों द्वारा पथराव व तोड़फोड़ की घटना   किये जाने से नाराज हैं | हिन्दू संगठनों  की मांग है कि  इन कांडों में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए |