नवश्री ठाकुर ने प्रदेश का नाम किया रौशन
 student award

इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान

 

एक बार फिर होशंगाबाद जिले की बेटी ने देश में प्रदेश का  नाम रौशन किया है |  शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में होने वाली इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में पिपरिया के डोकरी खेड़ा गांव की छात्रा नवश्री ठाकुर का मॉडल देश में प्रथम स्थान पर आया है  | 

जिला शिक्षा अधिकारी रवि बघेल ने बताया कि छात्रा नवश्री ठाकुर ने  देशभर के 500 प्रतिभागियों के मॉडल को पीछे छोड़ा और  प्रथम स्थान प्राप्त किया  | छात्रा ने  आठवीं क्लास में वर्ष 2019-20 के  मल्टी यूज़फुल किचन मशीन का मॉडल अपलोड किया था |  मल्टी यूजफुल किचन मशीन का मॉडल सागौन की लकड़ी से बनाया गया है  | इसमें बिजली की आवश्यकता नहीं होती |  मशीन का वजन 6.5 किलोग्राम है |   इससे एक बार में रोटी

बेल सकते हैं साथ ही जूस निकाल सकते हैं  , सलाद बना सकते हैं ,गरम मसाला सहित करीब 25 कामो को किया जा सकता है |  तीन महीने की मेहनत के बाद यह मशीन तैयार हो सकी है  |