उमा : दिग्विजय सिंह की सबसे बड़ी दुश्मन उनकी जीभ है
   Uma Bharti

साध्वी से हारने के बाद भी दिग्विजय को समझ नहीं आया

बदजुबानी के कारण हिन्दू ,मुसलमान उनसे नफरत करते हैं

 

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने  राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के आरएसएस और तालिबान वाले बयान को लेकर कहा की  दिग्विजय सिंह की जीभ ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन है |  उमा भारती ने कहा दिग्विजय सिंह साध्वी प्रज्ञा से लाखों मतों से चुनाव हारे  है | फिर भी सीख नहीं ले रहे |  उमा भारती सीहोर में गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं | 

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिग्विजय सिंह के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा की | दिग्विजय सिंह की बदजुबानी की  वजह से उनसे हिन्दू और मुसलमान दोनों नफ़रत करते  है |  दिग्विजय सिंह की जीभ ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन है |  दिग्विजय का और कोई दुश्मन नहीं है | साध्वी प्रज्ञा से चुनाव हारने के बाद भी उन्हें समझ नहीं आया  |  उन्होंने कोई सीख नहीं ली  | अफगानिस्तान को लेकर उन्होंने कहा भाग्य की बात है की  जिस समय तालिबानी आये उस समय भारत में नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री है  | तालिबान संकट का देश में कोई प्रभाव नहीं होगा | क्योंकि देश का नेतृत्व मोदी जैसे मजबूत नेता के हाथ में है  | इस दौरान उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा की  | ओवैसी से देश में सबसे ज्यादा मुसलमानो को ही नुकसान हो रहा है  | ओवैसी को समझना चाहिए की उनके पिता की तरह वे बने |  बांटने की राजनीति ना करें  |