नगरीय प्रशासन और विकास विभाग में तबादले
mahanadi-bhawan

 

 छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन और विकास विभाग द्वारा आज यहाँ महानदी भवन (मंत्रालय) से 11 अधिकारी- कर्मचारियों के स्थानातरण आदेश जारी किये गए हैं .आदेशानुसार श्री लोकेश्वर साहू को नगर पालिक निगम रायगढ़ का आयुक्त बनाया गया है .विजय पाण्डेय मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् तिफरा का स्थानांतरण नगर पंचायत पेंड्रा किया गया है तथा श्री जे बी सिंहमुख्य नगर पालिका अधिकारी  का स्थानान्तरण  नगर पालिका परिषद रतनपुर से नगर पंचायत बसना किया गया था जिसमें संशोधन करते हुए उन्हें नगर पालिका परिषद् तिफरा में पदस्थ किया गया है .वाही श्री अरुण शर्मा कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम कोरबा को नगर पालिक निगम बिलासपुर में पदस्थ किया गया है . इसी प्रकार श्री कामता प्रसाद नागेन्द्र उप अभियंता क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर संभाग से नगर पंचायत कुरूद ,श्री प्रखर कुमार गौरहा उप अभियंता नगर पालिका परिषद् मुंगेली को नगर पंचायत पथरिया ,श्री नितिश कुमार गुप्ता ,उप अभियंता नगर पंचायत पाली को नगर पालिका परिषद् खरसिया ,श्री राहुल थारानी उप अभियंता सारंगढ़ को नगर पंचायत लोरमी में पदस्थ किया गया है .श्री श्रीनिवास पटेल राजस्व निरीक्षक ,नगर पंचायत मगरलोड का स्थानातरण नगर पंचायत टुन्ड्रा ,श्री दिनेश यादव स्वच्छता निरीक्षक, नगर पालिका परिषद् गोबरा  नवापारा को नगर पंचायत बसना ,श्री जयमंगल सिंह परिहार सहायक वर्ग दो नगर पालिका परिषद् किरंदुल को नगर पंचायत भोपालपटनम, श्री राजेश तिवारी सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका परिषद् खैरागढ़ को नगर पंचायत गंडई में पदस्थ किया गया है।
1  अप्रैल को जारी आदेश में श्री बसंत जायसवाल , उप अभियंता  नगर पालिका परिषद् शिवपुर चर्चा का स्थानांतरण नगर पंचायत लवन किया गया था जिसे 18 अप्रैल को निरस्त किया गया था इस आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें नगर पंचायत लवन में पदस्थ किया गया है . श्री दीपक अग्रवाल उप अभियंता नगर पंचायत घरघोड़ा को नगर पंचायत दोरनापाल स्थानांतरित किया गया था जिसमें संशोधन करते हुए उन्हें नगर पंचायत पत्थलगांव में पदस्थ किया गया है. श्री मनीष स्वर्णकार उप अभियंता नगर पालिका परिषद् सारंगढ़ को नगर पंचायत लोरमी ,श्री सुरेन्द्र बहादुर सिंह , सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़ को नगर पंचायत धमधा और श्री पुष्कर नायक सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पंचायत शिवरीनारायण को नगर पंचायत सिमगा स्थानांतरित किया गया था जिसे निरस्त किया गया है ।