बारिश व बादल से तीन डिग्री गिरा पारा
आने वाले दो से तीन दिनों में मानसूनी सिस्टम थोड़ा कमजोर होगा और तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। सरगुजा को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के ही आसार बने हुए हैं। मानसूनी सिस्टम के मजबूत होने से बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश भर में जगदलपुर सर्वाधिक गर्म रहा और वहां का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अब तक औसत वर्षा 95.4 प्रतिशत औसत बारिश हुई है।