मंत्री ने अनोखे अंदाज में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
 Pradyuman Singh Tomar

श्मशान घाट में लगाया झाड़ू ,स्वच्छता का दिया संदेश

 

 मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कुछ न कुछ ऐसा करते हैं  |   की मिडिया का ध्यान उन पर बना रहे  | मगर इस बार उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की हैं | 

ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर अपने कार्यों के अनोखे अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं  |  इस  बार मंत्री तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ने अनोखे अंदाज में मनाया  | उन्होंने मोदी के जन्मदिन  के अवसर पर चन्द्र नगर बहोड़ापुर स्थित श्मशान घाट में झाड़ू लगाई |  और  श्मशान में झाड़ू लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने  का संदेश दिया |  तोमर ने  कोटेश्वर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्मशान की सफाई की | इस दौरान तोमर ने कहा की | पीएम मोदी की मंशा है की देश स्वच्छ रहे  | इसी के तहत उनके जन्मदिन पर हमने सफाई अभियान चलाया है |