PM मोदी के जन्मदिन पर मंत्री नरोत्तम ने किया पौधारोपण
 Narottam Mishra

पूजन एवं यज्ञ में हुए शामिल , शतायु होने की कामना की

 

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर के  मल्हार आश्रम में पौधारोपण किया | और  आर्य समाज मंदिर  में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूजन , यज्ञ में शामिल हुए |  इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के शतायु होने की कामना की  | 

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई से  सौजन्य मुलाकात की |  नरोत्तम मिश्रा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मल्हार आश्रम में पहुंचे  और पौधरोपण किया | जिसके बाद पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर  आर्य समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए  | जहाँ उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूजन एवं यज्ञ किया  | और पीएम  पौड़ी के शतायु होने की कामना की  | इस दौरान उन्होंने कहा की पूरा देश कर रहा है की मोदी असाधारण व्यक्तित्व , करिश्माई  और नेतृत्व के धनी हैं | मोदी ने वैश्विक धरातल पर भारत माता के माथे को गौरवान्वित किया है|  इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा की  | कांग्रेस बेरोजगार हो गए हैं इसलिए बेरोजगार दिवस मना रहे हैं  |